मैहर हाइवे मार्ग में हुआ हादसा
पूर्व सरपंच की दर्दनाक मौत
CURATED BY – SHREE MIWAS MISIHRA | CITYCHIEFNEWS
मैहर, मैहर जिले के पोंडी गांव स्थित राम मंदिर के समीप हाइवे मार्ग का बताया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों से घटनास्थल की जानकारी लेने पर बताया गया कि यह दर्दनाक घटना कल रात्रि 9:30 बजे के लगभग तेज बारिश के समय दो पहिया वाहन से मृतक कटनी की ओर जा रहा था देखने से ऐसा प्रतीत हुआ कि यह किसी बड़े वाहन से टकराने पर घटना घटित हुई। जिसे क्षेत्रीय लोगों ने पहचान कर ग्राम मतवारा के पूर्व सरपंच दधिबल पटेल उम्र 45 वर्ष लगभग बताकर तत्काल में एम्बुलेंस को बुलाकर मैहर अस्पताल में ले जाकर एडमिट कराया जिसका इलाज के दौरान मृत घोषित किया गया। मृतक दधिबल पटेल ने अपने सरपंच कार्यकाल से अभी तक मैहर जिले में एक समाज सेवक के रूप में कार्य किया। पूर्व सरपंच के मृतक शरीर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मतवारा में ही किया गया। अंतिम संस्कार में गांव के साथ क्षेत्रीय लोग पहुंच कर आत्मा की शांति के लिए गहरा शोक व्यक्त किया।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड