कटनी के बरही में शाला भवन में हुआ हादसा
छत की मोटी परत क्लास में बैठे बच्चों के ऊपर गिरी, बच्चों के सर में आयी चोटे
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी के बरही तहसील क्षेत्र के ग्राम केवलारी में उस वक्त हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई, जब शाला भवन के छत की मोटी परत क्लास में बैठे बच्चों के ऊपर गिरी। यह हादसा प्राथमिक शाला भवन सेहरा टोला ग्राम केवलारी में हुआ। घटना की खबर पाते ही नायब तहसीलदार बरही के चिकित्सक डॉ पीयूष तिवारी, खितौली चौकी प्रभारी सहित अन्य अमला पहुँचा, जहाँ लहूलुहान हुए बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया गया। घायल कक्षा 2 की छात्रा कविता, दिव्यासी, कक्षा 1 की शुभी पाल, छात्र यश गौड़ को बरही अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन सभी के सिर में चोट आई है, जिनका उपचार किया जा रहा था, वही छात्र नैतिक गौड़ को मामूली चोट आने पर उसके घर भेज दिया गया था।
शिक्षक चंदेल ने प्रशासन को दी जानकारी बताया गया है कि हादसे के तत्काल बाद वहां पदस्थ शिक्षक शिवकुमार सिंह चंदेल ने घटना की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी, जिससे हरकत में आए प्रशासनिक अमला मौके पर पहुँच कर राहत पहुंचाने में जुट गया था। इस हादसे में सभी बच्चो का इलाज बरही स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। वही इस पूरे मामले की जांच पुलिस प्रशासन के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी कर रहे है।