राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी का छात्रोत्सव 2.0 एवं प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न
बिरसिंहपुर में विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए समाजसेवी गुलाब शुक्ला
सतना, सतना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई बिरसिंहपुर द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं परिषद के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रियंशी मैरिज गार्डन, बिरसिंहपुर, जिला सतना (म.प्र.) में छात्रोत्सव 2.0 एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी गुलाब शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी आज के नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी, संस्कार, अनुशासन और सामाजिक दायित्व का भाव ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा निरंतर परिश्रम एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. छाया श्रीवास्तव की विशेष उपस्थिति रही। वहीं तहसीलदार बिरसिंहपुर शैलेन्द्र बिहारी शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया।कार्यक्रम का संचालन एबीवीपी के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में नगर मंत्री मुस्कान गौतम, नगर अध्यक्ष रामकृष्ण नामदेव सहित परिषद के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने सफल आयोजन के लिए परिषद की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड