रुद्रपुर में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
मंदिरों में चंदे में कथित गड़बड़ी को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध, फूँका पुतला
रुद्रपुर, आज आम आदमी पार्टी की रुद्रपुर इकाई द्वारा अयोध्या धाम राम मंदिर तथा बद्रीनाथ धाम में चंदे की चोरी के विरोध में चंदा चोरों और बीजेपी सरकार का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्र गाबा जी ने चंदा चोरों के द्वारा धर्म को ठेस पहुंचाने को धिक्कारा,पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण पांडे विश्वास ने बीजेपी सरकार और चंदा चोरों को तुरन्त इस्तीफा देने की मांग की
वहीं विधानसभा अध्यक्ष विजय सिंह द्वारा चंदा चोरी को सिर्फ धन की चोरी नहीं बल्कि मासूम रामभक्तों की आस्था पर चोट और उनके साथ छल बताया जबकि प्रदेश समन्वय समिति सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने चंदा चोरों और चंदा चोर पार्टी के इस्तीफे की माँग के साथ भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की रैली में हनुमान जी को नचाने की भी घोर निंदा की
इस विरोध प्रदर्शन में विधानसभा सचिव अमरजीत सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह राणा, गुड्डु भाई, गंगाराम जी, सोनू भाई, दिव्यांशु सिंह आदि उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ चंदा चोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही तथा चंदा चोर पार्टी के इस्तीफे की मांग की.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड