CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, सहारनपुर जनपद के नानौता क्षेत्र निवासी जुनेद पुत्र हाजी नदीम सलमानी (18 वर्ष) की गंगोह रोड पर नहर में डूबने से मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बढ़ती गर्मी के चलते युवक नदीम नहर में अपने साथियों के साथ नहाने के लिए गया था। जहां अचानक नहाते समय नहर में डूबने से नदीम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।