Curated by – RAHUL RAIKWAR | CITYCHIEFNEWS

महाराजपुर, आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने बताया कि नीलम चौरसिया महाराजपुर की डिलवरी होना थी किंतु उनका रेयर ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव होने के कारण काफी प्रयास के बाद भी परिजन व्यवस्था नही कर पा रहे थे उक्त नेगेटिव ग्रूप का ब्लड बैंक में भी अभाव था  यह जानकारी डॉ अरुणेंद्र शुक्ला ब्लड बैंक अधिकारी द्वारा आपाजी ब्लड ग्रुप को दी गयी और उनकी मदद करने के लिए कहा गया तब ग्रूप के प्रयाश से अरबाज़ खान ने आगे आकर जीवन का प्रथम रक्तदान करते हुए जननी और उसके गरवस्थ शिशु का जीवन सुरक्षित किया उनका कहना है ऊपरवाला सब देख रहा है इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म नही मेरे लहू से किसी के आंगन में खुशियां आ गयी मेरे लिए इससे ज्यादा हर्ष की बात कुछ नही नही हो सकती जननी के परिजनों ने अरबाज़ खान के इस मानवीय कार्य के लिए और आपाजी ब्लड ग्रुप के सार्थक प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया और साथ ही डॉ अरुणेन्द्र शुक्ला का भी धन्यबाद प्रेषित किया।