CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर,  सहारनपुर में एक युवक बस की छत पर बैठकर सफर कर रहा था। अचानक चलती बस की छत से गिरकर उसकी माैत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के बेहट दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर चलती बस की छत से गिरकर दूसरी बस के चालक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम भिजवा दिया है। बेहट कस्बे के मोहल्ला सड़कपार निवासी फैजान (43) पुत्र इदरीश अब्बासी सहारनपुर-विकासनगर रूट पर प्राइवेट बस चलाता था। बीती रात वह सहारनपुर से घर आने के लिए विकासनगर जा रही बस की छत पर बैठ लिया।
बेहट-कसलिया के बीच वन विभाग की नर्सरी के पास फैजान अचानक बस की छत से नीचे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस फैजान को सीएचसी बेहट ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए  और शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने लगे, लेकिन पुलिस के समझाने के बाद वह शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।