एक महिला को उसके पति ने मारपीट कर घर से निकाला, दिया तीन तलाक
पुलिस ने मामला दर्ज कर, शुरू की जांच
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, देवबंद क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थवाड़ा में एक महिला को उसके पति ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीडिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के जिला पाकुर के थाना हिरनपुर ग्राम दराजमात निवासी रज्जाक अंसारी की पुत्री रुखसाना ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 8 सितंबर 2023 को मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही पति और उसके तीन भाई उसके साथ नौकरों जैसा व्यवहार करते और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करते थे। जब उसने इसका विरोध किया तो बीती 11 जुलाई को उक्त लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया इसकी शिकायत उसने पुलिस से की। जिसकी जानकारी होने पर पति ने उसे तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।