CURATED BY – Mohmmad Munner | CITYCHIEFNEWS

शहडोल तेज रफ्तार रेत से लोड वाहन ने शहडोल बुढार हाईवे पर मवेशियों को कुचल दिया इस दौरान मौके पर ही दो मवेशियों की मौत हो गई ,घटना के तुरंत बाद रेत से लोड वाहन भी हाईवे पर पलट गया जिससे शहडोल बुढार मार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही बंद रही। मामले की खबर लगने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तब  वाहन को सड़क से हटवाया गया तब जाकर 1 घंटे बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका।लालपुर बस स्टैंड के पास रेत लोड वाहन ने मवेशियों को कुचल दिया, जहां घटना स्थल पर ही मवेशियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार रेत लोड ट्रक बुढ़ार से शहडोल की ओर आ रहा था, इसी दौरान लालपुर बस स्टैंड के समीप रास्ते में बैठे दो मवेशियों को कुचलते हुए अनियंत्रित हो कर पलट गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि ट्रक क्रमांक एमपी 18 जीए 4433 से अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा था। चर्चा है कि रेत का परिवहन अवैध तरीके से किया जा रहा था। बाद में हादसे के बाद रेत कारोबारी आनन- फानन में रेत संबंधित दस्तावेज तैयार कराया। वहीं थाना प्रभारी बुढ़ार संजय जयसवाल ने बताया कि रायल्टी पर्ची के अनुसार रेत अमलाई के चाका खदान से पाली के लिए ले जाया जा रहा था,पर्ची जमुना प्रसाद गुप्ता के नाम से बनी हुई है, उन्होंने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है। चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज किया है जांच जारी है।