CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

हरदोई, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आज तड़के सड़क किनारे झोपड़ी में रह रहे एक परिवार पर बालू लदा ट्रक पलट गया. इस हादसे में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में दो पुरुष, दो महिला और चार बच्चे शामिल हैं. सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया.

बताया जा रहा है कि ट्रक गंगा किनारे से बालू खनन कर हरदोई की तरफ जा रहा था. अधिक बालू होने के कारण मोड़ पर ट्रक पलट गया. जिसकी वजह से यह हादसा हो गया. 

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के नीचे दबे लोगों को जेसीबी की मदद से किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक बच्ची को छोड़कर सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी थी. हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है. घटना मल्लावां कस्बे में चुंगी संख्या- 2 की है.