नवी मुंबई, महाराष्ट्र की नवी मुंबई में शनिवार (27 जुलाई) को तीन मंजिला इमारत ढह गई. ये इमारत शाहबाज गांव में स्थित थी. इस इमारत में कई परिवार रहते थे, जो कि मलबे में फंस गए थे. हालांकि मौके पर पहुंची NDRF, मुंबई पुलिस और फायर डिपार्टमेंट और नगर पालिका की टीम ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करके बड़ी संख्या में लोगों को मलबे से बाहार निकाला, पर अभी भी 2 लोगों के फंसे होने की खबर है. फायर ब्रिगेड के एक कर्मी के मुताबिक ये घटना शनिवार (27 जुलाई) की सुबह करीब 5 बजे की है.

जानकारी के मुताबिक ये इमारत काफी साल पुरानी थी, वहीं भीषण बारिश की कारण ये इमारत और कमजोर हो गई थी. ये इमारत शाहबाज गांव के बेलापुर वार्ड के अंतर्गत आती थी. इस इमारत में करीब 13 फ्लैट थे

इमारत गिरने की आशंका में कई दौड़कर पहुंचे बाहार

जो लोग इस इमारत में रहते थे और जो पूरी तरह ठीक हैं, उनके मुताबिक सुबह के समय उन्हें इमारत के हिलने का अहसास हुआ, जिसके बाद पूरी इमारत में भगदड़ मच गई. इस दौरान कई लोग इमारत के बाहार पहुंच गए. लेकिन कुछ को बाहार निकलने का मौका नहीं मिला. यहीं वजह है कि वो इमारत के गिरने के बाद मलबे में फंस गए. इन लोगों में से अधिकतर को बाहार निकाल लिया गया है. वहीं 2 लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं. जिनको बाहार निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

मलबे से बाहार निकाले गए लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल
नगरपालिका आयुक्त नवी मुंबई, कैलाश शिंदे ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि आज सुबह करीब 5 बजे ये इमारत ढह गई. ये जी+3 की इमारत है जो कि सेक्टर-19 शाहबाज गांव में है. इस 3 मंजिला इमारत से 52 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और मलबे में फंसे 2 लोगों को बचाया गया. वहीं अभी 2 लोगों को मलबे से बाहार निकालने का काम जारी है.