Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS

धार, पुलिस महानिदेशक महोदय सुधीर कुमार सक्सेना ,म.प्र. पुलिस,भोपाल एवं अति. पुलिस महानिदेशक (कल्याण) विजय कटारिया द्वारा दिए गए निर्देशानुसार पुलिस महानिरीक्षक  राकेश गुप्ता इंदौर(ग्रामीण) एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी ,इंदौर(ग्रामीण) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक धार  मनोज कुमार सिंह एवं बी.एस.बिरदे ,सैनानी 34वी वाहिनी धार की अध्यक्षता में दिनांक 01/05/2023 से 15/06/2023 तक पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के बच्चो के लिए पढ़ाई व करियर मार्गदर्शन एवं खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास हेतु ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें रविवार को संडे को फन डे के रूप में मनाया गया।संडे फंडे में जुम्बा डांस ,रस्सा कशी का खेल आयोजित किया गया।साथ ही उप पुलिस अधीक्षक अजाक निलेश्वरी डावर द्वारा बच्चो को करियर के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया एवं  अपनी सफलता की कहानी बच्चो को बताई।

बच्चो के लिए एनर्जी ड्रिंक व लाइट मील की व्यवस्था भी रखी गयी है।बच्चो में लीडरशिप विकसित करने हेतु खेल के प्रदर्शन एवं अनुशासन की योग्यता के आधार पर बच्चो में से ही सप्ताह के एक कैप्टन एवं वाईस कैप्टन भी बनाए गए।इस हफ्ते के कैप्टन आयुष सिंह एवं वाईस कैप्टन धनंजय सिंह को बनाया गया। बच्चो में से किसी एक के द्वारा रोजाना एक सुविचार ,कविता,गीत या कहानी सुनाई जाती है आज का गीत आनवी भदौरिया द्वारा सुनाया गया। 

समर कैम्प में बास्केटबॉल, जिम्नास्टिक, टेनिस, क्रिकेट, फुटबॉल, स्केटिंग, डांस, मेहंदी, योगा सभी गतिविधियां सिखाई जा रही है। जिला पुलिस बल एवं विसबल के लगभग 200 बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक पुरुषोत्तम विश्नोई, कंपनी कमांडर  रविन्द्र बघेल,एथलेटिक्स कोच  प्रकाश ,जिमनास्टिक कोच  मनोज श्रीवास, बास्केटबॉल कोच दुर्गेश यादव उपस्थित रहे।