एक i20 कार में अचानक लगी आग
बाल बाल बचे लोग
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी के खिरहनी चौकी अंतर्गत ओवर ब्रिज के ऊपर एक i20 कार में अचानक आग लग गई यह कार बरही से कटनी होते हुए जबलपुर जा रही थी कार में सवार पांच लोग बाल बाल बच गए। कार जैसे ही कोतवाली थाना क्षेत्र के खिरहनी ओवर ब्रिज में चढ़ने लगी, कार से तेज लपटें उठने लगी। कार से आग उठती देख कार में सवार पांच लोग नीचे उतर कर दूर जा खड़े हुए। चंद मिनट में ही कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।
कार क्रमांक एमपी 50 सी 3822 का चालक बरही से कुछ लोगों को लेकर जबलपुर जा रहा था। कार मालिक का नाम अनुराग गुंटीवार बताया जा रहा है। कार जब कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत खिरहनी ओवर ब्रिज पर चढ़ने लगी उसी समय कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटे कार से उठती देख चालक ने तत्परता दिखाते हुए कार खड़ी कर दी और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकलवा दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी, लेकिन जब तक दमकल विभाग के कर्मचारी कार में लगी आग पर काबू पाते तब तक आग ने कार को जलाकर खाक कर दिया। कार में आग कैसे और किन कारणों से लगी इसका पता अभी तक नहीं लगाया जा सका है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड