स्टेट हाईवे पर हुआ सदल हादसा
स्टेट हाईवे पर वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहा एक व्यक्ति हुआ घायल
CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, स्टेट हाईवे पर वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहा एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद में स्टेट हाईवे पर वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहा मोहल्ला खानकाह निवासी मो. कफील बुरी तरह घायल हो गया। कफील किसी काम से हाईवे पर गया था। बताया गया कि इस दौरान वह जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के समीप सड़क पार करने लगा। तभी किसी वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें वह घायल हो गया। राहगीरों से जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होने पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते कफील को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है।