कटनी में परेड में खड़े एक SAF जवान के सीने में अचानक उठा दर्द
अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने SAF जवान को मृत घोषित कर दिया
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले के पुलिस लाइन मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में परेड में खड़े एक SAF जवान के सीने में अचानक दर्द उठाने पर तुरंत ही उसे पुलिस लाइन के बैरिक में लाया गया जहा से उसे एंबुलेस की सहायता से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहा मौजूद डॉक्टर ने SAF के जवान को मृत घोषित कर दिया।
SAF के अधिकारी मिखल टोप्पो ने बताया की की मनोज कुमार यादव जो आज पुलिस लाइन में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में परेड में हर्स फायरिंग के लिए खड़ा हुआ था जिसके सीने में दर्द उठाने लगा और वह हर्स फायरिंग के बाद परेड की ओर परेड के तुरंत बाद उसे पुलिस लाइन स्थित बैरिक ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल एबुलेश की सहायता से जिला अस्पताल में भिजवाया। जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने SAF के जवान मनोज कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। वही जब इस मामले में कटनी जिले में ध्वजा रोहन करने पहुंचे प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह से बात की गई तो उनका कहना की उनके परिवार की चिंता की जा रही है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड