आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर स्टेशन चौराहा स्थित निजी होटल में पत्रकार वार्ता संपन्न...
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
CURATED BY –DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS
दमोह, दमोह शहर के स्टेशन चौराहा स्थित एक निजी होटल में आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के विषय में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
जिसमे पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित मरते हुए आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होकर जा रही भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही पत्रकारों से भी सुझाव मांगे। वहीं उन्होंने वर्तमान में विधानसभा चुनाव में हुई भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत को लेकर लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनाने को लेकर अपनी बात रखी। वहीं उन्होंने बताया की प्रदेश में 29 सीटों पर लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे जिसके लिए अलग अलग सीट पर कलस्टर बांट कर प्रभारियों को नियुक्त किया गया है।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह सहित विभिन्न भाजपाई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड