सहारनपुर जनपद में एक पॉलिटेक्निक के छात्र की धारधार हथियार से गला रेतकर हत्या
युवक का शव गांव के बाहर पड़ा मिला, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, सहारनपुर जनपद में एक पॉलिटेक्निक के छात्र की धारधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। युवक का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सहारनपुर जनपद के नागल कस्बे से देर रात घर लौट रहे पॉलिटेक्निक के छात्र की धारधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। गांव ताजपुर निवासी पिंकी का बेटा गौरव (18) कस्बे में एक लैब पर काम करता था। जो पॉलिटेक्निक का छात्र भी था। बीती देर रात रात वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। जब वह घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने तलाश शुरू की।उसका शव गांव के बाहर सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या में युवती के परिवार के छह सदस्यों को नामजद करते हुए थानेदार मे तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।