CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | बेहट, सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में जंगल में एक पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में रैन बसेरे के निकट से सहन्सरा ठाकुर जा रहे पहाड़ी रास्ते पर लगभग 44 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। शव को देखकर सहंसरा ठाकुर से लौट रहे श्रद्धालुओं द्वारा इसकी सूचना शाकंभरी पुलिस चौकी पर दी गई।जिस पर थाना मिर्जापुर पुलिस व सीओ शशि प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन पहचान नहीं हो सकी।