CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, चंदेना कोली गांव में एक किसान के घर में घुसा नाग-नागिन का जोड़ा घंटों बैठा रहा जबकि पुलिस उनकी सुरक्षा करती रही। करीब 12 घंटे के बाद नाग-नागिन का यह जोड़ा स्वयं ही घर से बाहर चला गया। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।चंदेना कोली निवासी किसान प्रकाशवीर शास्त्री के घर में अचानक नाग-नागिन का जोड़ा घुस आया। दोनों को देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं, किसान प्रकाशवीर के घर के लोग घंटों दहशत में रहे। एक बार एक ग्रामीणों ने नाग-नागिन को अलग करते हुए एक सांप को घर से बाहर निकाल दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद वह फिर से वहां गया। इसी दौरान 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी उन्हें वहां देख हैरान रह गई। रात्रि 11.30 बजे नाग और नागिन का यह जोड़ा वहां से खुद ही बाहर चला गया। किसान प्रकाश वीर ने बताया कि घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। उधर, पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।