गांव मानकी में एक नीलगाय मृत अवस्था में मिली
वन विभाग के अधिकारियों ने मृत नीलगाय को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, कुछ रोज से क्षेत्र में तेंदुआ होने की चर्चाएं जोरो पर है। आज गांव मानकी में एक नीलगाय मृत अवस्था में मिली है। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव वालों का मानना है कि तेंदुआ के हमले से ही गाय की मौत हुई है। वन विभाग के अधिकारियों ने मृत नीलगाय को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मानकी गांव के प्रधान मामूर हसन ने बताया कि कुछ दिनों से गांव के जंगल में तेंदुआ देखा जा रहा है। उसके साथ दो शावक भी बताए जा रहे हैं। तेंदुआ अब जंगल में जानवरों पर हमला करने लगा है। गंभीर रुप से घायल नीलगाय आज गांव में घुस आई। जिसकी कुछ समय बाद मौत हो गई। वन अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। शुरुआती जांच में तेंदुए के हमले से ही मौत होने की आशंका जताई जा रही है। रेंजर धर्मेंद्र का कहना है कि तेंदुआ है ये सही बात है। पूरी तहसील के अलग-अलग हिस्सों से तेंदुआ होने की सूचना मिल रही है। लेकिन इतना स्टाफ नहीं है कि हर जगह आदमी पहुंच सके। तेंदुआ पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नीलगाय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि नीलगाय की मौत तेंदुए के हमले से हुई है या नहीं।