बरही के क्रेशर प्लांट में घुसा तेंदुए का शावक, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
अस्वस्थ शावक को मुकुंदपुर रीवा रेफर किया..रास्ते में हुई नन्हे शावक की मौत
कटनी, कटनी बरही वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जाजपुर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जब महालक्ष्मी केशर प्लांट परिसर में तेंदुए का एक नन्हा शावक घुस आया। शुक्रवार दोपहर हुई इस घटना से प्लांट के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शावक को सुरक्षित बाहर निकाला गया...नन्हे शावक की तबियत ठीक नहीं थी जिसके बाद ट्रीटमेंट के लिए मुकुंदपुर रीवा में इलाज के लिए रेफर किया गया...
जिला वन अधिकारी गर्भित गंगवार ने बताया कि उनके स्टाफ को सूचना मिली थी कि महालक्ष्मी क्रेशर प्लांट के ऑफिस में एक तेंदुआ का शावक घुस आया है सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया शावक लगभग दो माह का है सुरक्षित रेस्क्यू के बाद टीम अब उसे उसकी मां से मिलवाने के प्रयास में जुटी रही जब वो नही मिली नन्हे शावक की जांच की तो वो बीमार था शावक के अच्छे ट्रीटमेंट के लिए रीवा मुकुंदपुर रेफर किया गया था पर..वहा पहुंचते ही शावक को डॉक्टर की टीम ने शावक की तबियत देखी ओर उसके बाद शावक को मृत घोषित कर दिया है..शावक को वापस कटनी लाया जा रहा है ओर उसका पोस्टमार्म के बाद नियम अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड