कटनी में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकली गयी विशाल शोभा यात्रा
गुरुद्वारे में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, श्री गुरु सिंह सभा के द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर आज विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे भारी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया शोभा यात्रा गाजे बाजे भजन कीर्तन के साथ बरही रोड स्थित गुरुद्वारे से प्रारंभ हुई शोभायात्रा बैंक ऑफ़ बरोदा, गर्ग चौराहा, घंटाघर, चांडक चौक, आजाद चौक, मिशन चौक, कोतवाली तिराहा, सुभाष चौक, होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा के बाद गुरुद्वारे में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुद्वारे में आम लंगर का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा का मार्ग में जगह जगह धर्म प्रेमी लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा की शोभा यात्रा में शामिल लोगों को पानी मिठाईयां एवं प्रसाद वितरण करते हुए स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सिख समुदाय के लोगों के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। इस शोभायात्रा में हैरतअंगेज प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित शोभा यात्रा में सैकड़ो की तादाद में लोगों की मौजूदगी रही। शोभा यात्रा का धर्म प्रेमी लोगों के द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया।