देवबंद में प्रकाश पर्व निकला गया विशाल नगर कीर्तन
गुरू महाराज की पालकी रही विशेष आकर्षण का केंद्र
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
देवबंद (सहारनपुर)। साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में देवबंद में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में शामिल गुरू महाराज की पालकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। संगत ने मार्ग में फूलों की वर्षा कर प्रसाद वितरित कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। पंच प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन प्रातः 11 बजे गुरूद्वारा साहिब से प्रांरभ हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे घोड़ों पर सवार बच्चे हाथों में निशान साहिब लिए बैैठे थे। उससे पीछे सहारनपुर से आए बैंड ने समा बांधा हुआ था। उसके पीछे संगत सफाई करती चल रही थी। उसके पीछे पंच प्यारे व पंच प्यारों से पीछे गुरू महाराज की पालकी को युवा कंधों पर उठाए चल रहे थे। सबसे आखिर में कीर्तन मंडली कीर्तन करती हुई चल रही थी। गुरू महाराज की पालकी के आगे मैट बिछा रहे युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगर कीर्तन गुरूद्वारा साहिब में निकलकर सुभाष चौक, रेलवे रोड़, इंडस्ट्रियल स्टेट, लाजपत नगर कालोनी, सत्संग भवन, ब्रह्मपुरी कालोनी, अशोक विहार, कैलाशपुरम कालोनी होते हुए वापिस गुरूद्वारा साहिब पहुंचकर सम्पन्न हुई। मार्ग में संगत ने जगह-जगह प्रसाद के स्टाल लगाकर व फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया। बोले सो निहाल सत श्री अकाल व सतनाम वाहेगुरू के जाम से वातावरण भक्तिमय बन गया। गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने नगर कीर्तन में सहयोग के लिए संगत का आभार जताया।
सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि 13 नवम्बर को श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ प्रारंभ होंगे व 15 नवम्बर को प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह से मनाया जाएगा। इस दौरान बाबा रणजीत सिंह, डा. रवि प्रकाश खोराना, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नगराध्यक्ष अरूण गुप्ता, राजन छाबड़ा, विपिन त्यागी, चंद्रदीप सिंह, श्याम लाल भारती, अरविंदर सिंह कपूर, सतीश गिरधर, सचिन छाबड़ा, हैप्पी रतड़ा, सम्पूर्ण सिंह कपूर, हर्ष भारती, बलदीप सिंह, हर्षप्रीत मनचंदा, चन्नी बेदी,अमन सिंह, संदीप सिंह, अमृत सिंह, परमजीत सिंह, मंगू सचदेवा, इंद्रजीत राणा, प्रिंस कपूर, हरविंदर सिंह बेदी, लक्की कक्कड़, विपिन नारंग, राजपाल सिंह, जसमीत सिंह, कमल सिंह, अनमोल अजमानी, देवेंद्र पाल सिंह, रवि होरा,गुरविंदर बेदी, अर्पित सचदेवा, गुरजंट सिंह आदि मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मुस्तैद रहा।