पांचवें नवरात्र पर सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मन्दिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
देवी मां के जयकारों से गूंज उठी शिवालिक घाटी और मंदिर परिसर क्षेत्र
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, चैत्र शुक्ल पक्ष के पंचम नवरात्र पर सिद्धपीठ श्री मां शाकंभरी देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। इस दौरान देवी मां के जयकारों से शिवालिक घाटी और मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मान्यता के अनुसार सर्वप्रथम बाबा भूरादेव और इसके पश्चात जगत जननी आदि शक्ति मां शाकुंभरी देवी मंदिर में प्रसाद चढाकर परिवार एवं विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए गगनभेदी जयकारों से मंदिर परिक्षेत्र ही नहीं बल्कि समूची शिवालिक घाटी गुंजायमान हो उठी। मां के दर्शनों के बाद श्रद्धालुओं ने मेला परिसर में चल रहे विशाल भण्डारों में प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। मंदिर व्यवस्थापक राणा आतुल्य प्रताप सिंह ने बताया कि मेला परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए शौचालय, पेयजल समेत सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कराई गई है।