CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों का विरोध करते हुए शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल द्वारा संपूर्ण मालवा प्रांत में ज्ञापन सौंपे गए, जिसमें अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही एक हेल्पलाईन नंबर जारी करने की मांग की गई ताकि महिलाएं बिना डरे अपनी बात कह सकें।
ज्ञापन में विहिप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बताया कि संदेशखाली में महिलाओं पर और परिवारों पर हो रहे अत्याचारों के हम विरोध करते हैं। 47 दिन पहले ईडी के अधिकारियों पर हमला होने के बाद संदेशखाली की घटनाएं सामने आ सकी। उन्होंने बताया कि बच्चों और महिलाओं के साथ बर्बरता पूर्वक व्यवहार, उत्पीडन, मारपीट की अनेको घटनाएं लगातार निकलकर सामने आ रही हैं। केवल पश्चिम बंगाल प्रशासन और पुलिस विभाग की नाकामी का वह नमूना नहीं है। बल्कि इसमे धार्मिक और राजनीतिक मुद्दे भी है। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि लोकतंत्र में हो रहे महिला एवं मानवाधिकारों के उल्लंघन पर तुरंत कड़ी कारवाई की जाए। साथ ही सभी पीड़ित महिलाओं, बच्चों एवं परिवारों को सुरक्षा एवं आर्थिक सहायता तुरंत प्रदान की जाए। महिललो पर होने वाले इन अत्याचारों कि पूछताछ की जाय। महिलाओं काव मनोबल बना रहे इसलीये उन्हे शासन द्वारा प्रशिक्षित परामर्शदाताओं द्वारा परामर्श की सेवा उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा तत्काल इन विशिष्ट घटनाओं पर बोलने के लिए तत्कालएक स्वतंत्र हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध करवा देना चाहिए जिससे महिलाए बिना किसी डर के अपनी बात कह सके। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए इस मामले को दूसरे राज्य में स्थानांतरित किया जाए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।