CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | देवबंद, संत नगर स्थित संस्कार भारती कार्यालय पर आज अयोध्या में श्री राम मंदिर प्रथम वर्षगांठ पर  सुंदरकांड का सामूहिक पाठ आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक संस्कार भारती जिला अध्यक्ष मुकुल गुप्ता रहे। अपने संबोधन में विभाग संयोजक सरल गुरु डॉ० लोकेश वत्स ने कहा राम हमारे आराध्य तो है ही, राम हमारे प्राण है, राम हमारी संस्कृति की आत्मा है, राम हमारे सर्वस्व है, राम नाम के गुणगान से बढ़कर के कुछ नहीं हो सकता। इस कली काल में नाम जप बड़ा महत्व है। भवसागर से पार पाने के लिए प्रभु नाम जप का विशेष महत्व है। आरती पंडित अखिलेश शर्मा द्वारा संपन्न कराई गई। जिला अध्यक्ष मुकुल गुप्ता ने इस अवसर पर सभी को प्रसाद वितरित किया और कहा राम नाम लेने से हमारे अंतस की कलुषता दूर होती है। इस अवसर पर महासचिव स्तुति शर्मा एड०, रविंद्र कश्यप एडवोकेट, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, विजेंद्र कश्यप, नितिन कुमार, अमन कुमार, अनिल कुमार, पृथु वत्स, कौशिकी शर्मा, वरुण आदि उपस्थित रहे।