जीवन योगा फाउंडेशन में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन
सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कला कौशल से मनमोहक रंगोलियाँ प्रस्तुत की
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
देवबंद | सहारनपुर, दीपावली के पावन अवसर पर जीवन योगा फाउंडेशन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कला कौशल से मनमोहक रंगोलियाँ प्रस्तुत की। रंगों से सजी इन सुंदर कृतियों ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। प्रतियोगिता में निर्णय करना बेहद कठिन रहा, क्योंकि हर प्रतिभागी का कार्य सराहनीय था।
फाउंडेशन के अध्यक्ष विशाल पुंडीर ने सभी प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि “बच्चों की रचनात्मकता समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।”
उपाध्यक्ष शंकर सिंह ने भी सभी बच्चों को बधाई दी और दीपावली की शुभकामनाएँ प्रेषित की। प्रतियोगिता में हिमांशु पंडित, रूही, लक्ष्य शर्मा प्रथम स्थान पर, सुहानी, खुशी द्वितीय स्थान पर, अंशिका, गीत, माहि तृतीय स्थान पर, पारुल, गुंजन, नंदिनी चतुर्थ स्थान पर आशी पाल, सुप्रिया, वेदांशी पंचम स्थान पर रहे।कार्यक्रम का समापन दीप प्रज्वलन और मंगलकामनाओं के साथ हुआ। जीवन योगा फाउंडेशन परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा “रंगों से सजी यह दीपावली सबके जीवन में खुशियाँ और नई ऊर्जा लेकर आए।”