स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हुआ राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य लोग उपस्थित रहे
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वाधान में जनमंच सभागार में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, बृजेश, महापौर डॉ0 अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, गंगोह विधायक किरत सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक देवेन्द्र निम, जिलाधिकारी मनीष बंसल, लघु उद्योग भारती के मण्डल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले कवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में अखिलेश मिश्रा (आई.ए.एस.), अज़हर इकबाल, डॉ अर्जुन सिसौदिया, कमलेश शर्मा, डॉ सौरभ कांत शर्मा, श्रीमती प्रीति त्रिपाठी, सुनहरी लाल तुरंत, डॉ सरला, मोहित संगम, डॉ योगेंद्र सुंदरियाल ने राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत विभिन्न कविताओं की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के संयोजक सुनील अग्रवाल एवं मंच का संचालन संदीप ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष लघु उद्योग भारती वरूण अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण, गणमान्य व्यक्ति एवं भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।