देवबंद के गांव मानकी में हुआ बड़ा हादसा
सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में घुसी, एक की मौत, कई घायल
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर | देवबंद, देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकी में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान स्वामी की मौत हो गई। जबकि बस में आगे की सीट पर बैठीं कुछ सवारियां घायल हो गई। रुड़की से देवबंद आ रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर मानकी मंदिर के बाहर स्थित चाय की दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में जिसकी मौत हो गई। साथ ही बस की आगे की सीट पर बैठी तीन महिलाएं भी घायल हुई हैं। हादसे के बाद बस चालक व परिचालक फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। देवबंद-मंगलौर मार्ग स्थित मानकी मंदिर के पास सवारियों से भरी प्राइवेट बस रुड़की से देवबंद आ रही थी। जैसे ही बस मानकी मंदिर के समीप पहुंची तो वह अचानक अनियंत्रित होकर गलत दिशा में आकर चाय की दुकान में जा घुसी। जिससे दुकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दुकान मालिक राहुल गोस्वामी (28) पुत्र सुरेश गोस्वामी निवासी मानकी गंभीर घायल हो गया। बाद में जिसकी मौत हो गई। बस में सवार संगीता (35) पत्नी राजकुमार निवासी चौंदाहेड़ी, बाला (60) पत्नी सहेंद्र निवासी दुगचाड़ी और बशकरी (80) पत्नी यूनुस निवासी गुराना (शामली) भी घायल हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राहुल गोस्वामी को हायर सेंटर तथा अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस की स्पीड काफी ज्यादा थी, जिस कारण यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक व परिचालक फरार हो गए है।