प्रतिशोध में हुई वारदात 70 वर्षीय की हत्या
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम टेटका मे हुई वारदात
CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, पिता की मौत के पीछे जादू टोना का शक पुत्र के दिमाग मे इस कदर बैठा कि उसने पड़ोस मे रहने वाली महिला रिश्ते की दादी को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम टेटका घटित हुईं। जानकारी के अनुसार जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम टेटका निवासी रामसुर गोंड़ 60 वर्ष की मौत हो गई। पता चला हैँ कि वह कैसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित थे। लेकिन मृतक के पुत्र राजू सिँह गोड़ को काफी समय से इस बात का शक था कि पड़ोस मे रहने वाली दादी सुभागिया पति रामसेवक उम्र 70 वर्ष द्वारा उसके पिता के ऊपर जादू टोना किया गया हैँ। और इसी कारण इस घातक बीमारी की चपेट मे आने के बाद उनकी मौत हुईं है। बीते देर शाम पिता की मौत के कुछ ही देर बाद वह उक्त महिला के घर पहुंच गया। जहाँ राजू ने महिला को पटक पटक कर मारा और ज़ब महिला अचेत हो गई तो उसे लगा की वह मर चुकी हैँ तो वहाँ से भाग गया। घटना के बाद वृद्धा को गंभीर हालत मे जयसिंहनगर अस्पताल लाया गया, जहाँ कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतिका के परिजनों के अनुसार राजू के पिता काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहें थे। उन्हें कैसर भी हो गया था। इस लाइलाज बीमारी के कारण ही उनकी मौत हुईं हैँ। लेकिन उनके पुत्र ने जबरन जादू टोना के शक में वारदात को अंजाम दिया है।
एक तरफ पीएम तो दूसरी तरफ अंतिम संस्कार की तैयारी
इस वारदात के बाद गाँव मे सन्नाटा पसरा हुआ है। एक तरफ जहाँ वृद्धा की ह्त्या के बाद पुलिस द्वारा उसका पोस्ट मार्टम कराया जा रहा हैँ, वहीं दूसरी ओर आरोपी राजू के पिता के अंतिम संस्कार की तैयारिया चल रही है। गाँव मे एक साथ दो पड़ोसियों की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। बहरहाल पुलिस अब राजू के पिता के अंतिम संस्कार के बाद उसे गिरफ्तार करने की बात कह रही हैँ।
प्रतिक्रिया .....
आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है, जादू टोना की बात को लेकर हत्या हुई है जांच चल रही है।
सतेंद्र चतुर्वेदी, थाना प्रभारी
थाना - जयसिंहनगर