CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

 शिवहर, शिवहर सरकारी स्कूलों में किसी भी बच्चे को बेंच और डेस्क की कमी के कारण जमीन पर पढ़ाई न करनी पड़े। इस उद्देश्य से शिवहर जिला के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में 7,082,8214 खर्च कर 14,439 बेंच और डेस्क की आपूर्ति की गई । 
आपूर्ति दो तरह से हुई विधालय और संवेदक/एजेंसी के माध्यम से ।
विधालय के माध्यम से 96 मध्य विद्यालयों में 2 करोड़ 40 लाख रुपए खर्च कर 4800 बेंच डेस्क की आपूर्ति की गई। वहीं 44 उच्च तथा उच्च माध्यमिक विधालय में 1 करोड़ 25 लाख रुपए खर्च कर 2050 बेंच डेस्क की आपूर्ति की गई।
इस दौरान जहां आपूर्ति किया गया वहां के विधालय को इस कार्य हेतु 250000 अथवा 225000 रूयया दिया गया ।
वहीं 30 संवेदन और एजेंसी के माध्यम में 95 प्राथमिक मध्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में  36578214 खर्च कर 7589 बेंच डेस्क की आपूर्ति की गई। 
बेंच डेस्क प्रति सेट के लिए अधिकतम 5 हजार रुपए निर्धारित की गई है। इसी राशि से रंग,पेंट,परिवहन खर्च एवं जीएसटी की राशि सम्मिलित है। इसी कारण इसका अलग से भुगतान नहीं किया जाएगा।
वहीं विभाग ने शीशम के फ्रेम में आम के लकड़ी की पटरी से बेंच-डेस्क तैयार कर आपूर्ति कराने की बात कही है, ताकि टिकाऊ व मजबूत रहे।
हालांकि ग्रामीण बेंच डेस्क के गुणवत्ता पर सवाल उठा रहें हैं।