CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

पटना, बिहार के बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह पर करीब 60 से 70 राउंड गोलीबारी की गई है. इस हमले में अनंत सिंह बाल-बाल बच गए. बताया जा रहा है कि यह फायरिंग सोनू-मोनू गैंग द्वारा की गई. फायरिंग की घटना के बाद पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मोकामा के पंचमहला में फायरिंग की खबर है.