CURATED BY – DHEERAJ KUMAR AHIRWAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा ई-सुनवाई का लाभ यह है कि यदि कोई व्यक्ति बहुत दूरस्थ क्षेत्र में है और वो आ नहीं पाता और यदि वो वही रहकर अपनी समस्या बताना चाहता है तो ऐसे लोगों को सुविधा देना आज से ई-जनसुनवाई प्रारंभ की गई है। आज ऐसे 06 आवेदकों के आवेदनों को सुना है और इन 06 लोगों के आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया और आवेदक पूरी तरह से संतुष्ट हो कर गए। इस व्यवस्था को और विस्तार दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो और उनको बहुत दूर से यहाँ आना न पड़े।
उन्होंने कहा सूचना तकनीक और आई.टी. का उपयोग करके जनसुनवाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास लगातार कर रहे है। इसके अलावा हमारे यहाँ पर 05 स्टॉल चलते ही है। इस बार अभी तक 112 लोगों का हेल्थ चेकउप हो गया। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड बनते है, लगातार आधार अपडेशन हो रहे है, ई-के.वाई.सी. हो रहा है और हम यहाँ पर डिस्प्ले बोर्ड जो है। हमारा इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड उस पर सरकार की योजनाओं की जानकारीया पब्लिश करते है ताकि जो यहाँ पर जन सुनवाई में आते उनको सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल सके और उनको उसका पूरा लाभ मिल सके।