शाजापुर में मनाई गयी राष्ट्रीय सेवा योजना की 55वीं स्थापना वर्षगांठ
बीकेएसएन कालेज में हुए विभिन्न कार्यक्रम, विद्यार्र्थियों को मिला पुरस्कार
CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, राष्ट्रीय सेवा योजना की 55वीं स्थापना वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बीकेएसएन में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों तथा प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने सरस्वती वन्दना, रासेयो लक्ष्यगीत के साथ ही रंगारंग संास्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विपुल कसेरा रहे। इस दौरान उन्होने कहा कि रासेयो इकाई सदैव मेरी प्रिय रही है, मैं स्वयंसेवकों कि प्रतिभा को उच्चतम शिखर पर पहुंचाने के लिए उनका सहयोगी रहूंगा। जनभागीदारी समिति राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। वहीं अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बीएस विभूति ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए रासेयो स्थापना दिवस कि शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि विद्यार्थियों में संास्कृतिक प्रतिभा होना महत्वपूर्ण है। रासेयो इकाई कार्यक्रम एवं जिला संगठक अधिकारी प्रो दुष्यंतकुमार यादव ने इस वर्ष की एनएसएस की थीम भारत के लिए युवा एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा विषय पर स्वयंसेवकों को बताया तथा स्वयंसेवकों को मय भारत पोर्टल पर पंजीयन करने के लिए प्रेरित किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां नेहा शर्मा, रीना पंवार, भवानीसिंह, निशा परमार, मोना सौराष्ट्रीय, सपना मालवीय, इसराईल खां, गोविंद गोस्वामी, पवित्रा राठौर द्वारा दी गई। कार्यक्रम के अंतिम चरण में पुरस्कार वितरित किए गए, जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय की रासेयो इकाई के चार स्वयंसेवकों को विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए प्रमाण प्रत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर रासेयो इकाई दलनायक रविकुमार को उत्कृष्ट समूह नेतृत्व, पवन पूरी को इकाई मीडिया प्रभारी का उत्कृष्ट पुरस्कार तथा मां राजराजेश्वरी मेले में सुरक्षा सेवा प्रदान करने वाले चौबीस स्वयंसेवकों, राज्य स्तर शिविर सहभागिता हेतु भवानीसिंह, नेहा मालवीय एवं राष्ट्रीय स्तर शिविर सहभागिता हेतु लक्ष्मी पुष्पद, हर्षिता पाटीदार, अभिषेक भिलाला को सम्मानित किया गया। रासेयो इकाई की दैनिक गतिविधियों के सक्रिय स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम लगाए गए। संचालन रासेयो पर्यावरण प्रभारी लक्ष्मी पुष्पद तथा रासेयो स्वास्थ्य प्रभारी विकास गिरी ने किया।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड