मुजफ्फरपुर में शिक्षक के पैन कार्ड पर हुआ 40 करोड़ का GST फर्जीवाड़ा
केरल और दिल्ली में लिया गया जीएसटी नंबर
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर बड़े स्तर पर चल रहे जीएसटी घोटाले का एक और मामला बिहार में सामने आया है. मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाने के बीएमपी-6 दुर्गापुरी कॉलोनी निवासी निजी शिक्षक राहुल कुमार के पैन कार्ड का इस्तेमाल कर दिल्ली और केरल में दो अलग- अलग जीएसटी नंबर लिया गया. जिससे 40 करोड़ के जीएसटी का घोटाला किया गया है.जब राहुल कुमार वार्षिक आयकर रिटर्न भरने गए तो उनके वकील ने यह जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने जीएसटी कार्यालय पहुंचकर डिप्टी कमिशनर सत्येंद्र कुमार सिन्हा से मुलाकात की. तब पता चला कि उनके नाम पर 40 करोड़ जीएसटी बकाया है. इस मामले को लेकर राहुल ने मिठनपुरा थाने में जीएसटी फर्जीवाड़े की एफआईआर दर्ज कराई.ससे पहले महाराजी पोखर मोहल्ला के मोबाइल मैकेनिक शुभम के नाम पर दिल्ली में 64 करोड़ रुपये का जीएसटी घोटाला किया गया था. इस तरह शहर में अब तक दो मामले सामने आ चुके हैं. शिक्षक राहुल ने पुलिस को बताया है कि उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर केरल में कोजीकोड़ डिविजन से स्टार इंटरप्राइजेज का जीएसटी नंबर लिया गया है. इस कंपनी ने बड़े पैमाने पर एल्युमुनियम, ब्रांस, कॉपर आदि स्क्रैप व शीट का कारोबार किया है.