Madhya Pradesh
शहडोल के धनपुरी में 300 टन वूडन स्क्रेप जलकर हुआ खाक
आग लगने की वजह अभी पतह नहीं चली है
CURATED BY – MOHMMAD MUNEER | CITYCHIEFNEWS
शहडोल, बीते शुक्रवार सुबह 06 बजे ग्राम बिजौरी स्क्रेप फायर वूड स्टाक (लकडी) में रात्रि करीब 03 बजे आग लगने से जलकर राख हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने से शहडोल धनपुरी निवासी मोहम्मद वकील के वूडन स्क्रेप यार्ड में हुई दुर्घटना में मिली, यार्ड पर रखे लगभग 250 टन वूडन स्क्रेप सेकेण्ड क़्वालिटी का कीमत लगभग 13,00000 रूपए का एवं लगभग 50 टन वूडन स्क्रेप फस्ट क़्वालिटी कीमत लगभग 8,00000 रूपये की कुल 21,00000 रूपये का नुकसान हुआ है। इस घटनाक्रम में आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है। मामले में स्थानीय बड़वारा, कटनी थाने अंतर्गत पुलिस ने शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर कारणों का पता लगाने में जुटी है।