Bihar
लॉरेन्स बिश्नोई के नाम से मांगी बिहार के मंत्री से 30 लाख की रंगदारी
30 मिनट में यूपी से दबोचा गया
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 30 लाख की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने वाला अपराधी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है.श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह के मोबाइल नंबर पर अचानक एक कॉल आई जिसमें 30 लाख की रंगदारी की मांग की गई. रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. इसके साथ ही व्हाट्सएप पर भी धमकी भरे संदेश भेजे गए थे.मंत्री ने धमकी मिलने के बाद इसकी जानकारी कोतवाली थाने को दी. पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी अनुसंधान के बाद आरोपी की पहचान की. आरोपी का नाम संजय यादव (24 वर्ष) है, जो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र का निवासी है.