बिहार में 20 सूत्री कमिटी का गठन
BJP-JDU के अलावे LJPR और HAM के नेताओं को भी मिली जगह
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
पटना, मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने सभी 38 जिलों में 20 सूत्री समिति का गठन कर दिया है. शुक्रवार देर रात कैबिनेट विभाग ने जिलावार अधिसूचना जारी कर दी है. जिलों के प्रभारी मंत्री अध्यक्ष बनाए गए हैं. वहीं एनडीए सरकार में शामिल बीजेपी, जेडीयू, हम और एलजेपीआर के जिला अध्यक्षों को उपाध्यक्ष बनाया गया है. हर जिला समिति में एक अध्यक्ष और दो उपाध्यक्ष समेत कुल 25 सदस्य मनोनीत किए गए हैं. जिले के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद, विधायक, विधान पार्षद, जिला परिषद के अध्यक्ष और नगर निगम के महापौर इसके पदेन सदस्य बनाए गए हैं. वहीं सभी जिले के डीएम इसके सचिव होंगे.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड