CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

नकुड | सहारनपुर, विवेक चौहान मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा लगाए गए 17 वें रक्तदान शिविर में 88 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। जैन धर्मशाला नकुड पर लगाए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा व पूर्व चैयरमैन खालिद खान ने फीता काटकर किया। ठाकुर पूरन सिंह ने रक्तदान को महादान बताया और सभी से अपील की कि हर तीसरे महीने रक्तदान करें। संदीप सिंह राणा ने कहा कि रक्तदान मानव कल्याण के लिए किया जाता है इसलिए हर किसी को रक्तदान करना चाहिए। नगर के पूर्व चैयरमैन खालिद खान ने कहा कि रक्तदान मानव जीवन बचाता है, इसलिए हम सभी को रक्तदान करके मानव जीवन बचाने में अपना सहयोग देना चाहिए। रक्तदान शिविर में वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी देवेंद्र चौहान, संतोष शर्मा, डा. अमित चौहान, चन्द्रशेखर मित्तल, शमशाद खान, राशिद खान, नौशाद अब्बासी, ठा. नैनपाल सिंह, हसीब खान, शमीम अली, नौमान खान आदि का योगदान रहा। शिविर में रक्त संचय के लिए जिला अस्पताल की टीम आई हुई थी।