CURATED BY – LANKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS

बालाघाट, सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना में माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन द्वारा कोरोना (COVID _19) महामारी की रोकथाम एवम् उससे उद्भूत चुनौतियों से संघर्ष के दौरान अपने प्राणों की परवाह किए बिना अथक परिश्रम एवम् उत्कृष्ठ कर्तव्य परायणता के साथ कार्य कर उक्त आपदा के प्रबंधन में योगदान देने वाले पुलिस साथियों के सम्मान में गणतंत्र दिवस समारोह 2025 के तारतम्य में प्रदत्त कर्मवीर योद्धा मेडल व प्रमाण पत्र थाना कान्हीवाड़ा में पदस्थ 15 पुलिस साथियों एएसआई प्रमोद मालवी,प्र.आर.अंबरिश शुक्ला, फुलवंत धुर्वे,देवन पंद्रे,प्रकाश धुर्वे,नंदूलाल उईके,संजय यादव, आर.महेश ठाकरे,अंकित चौरसिया,सुरेश चौहान,  हिमांचल बड़गैया,मोहसिन करीम आजमी,सोनू उइके,संतोष साहू,सुश्री एकता शर्मा को पुलिस मुख्यालय व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी श्री सुनील मेहता के निर्देशन में थाना प्रभारी कान्हीवाड़ा निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे के कर कमलों से सम्मान पूर्वक प्रदान किया गया।
सेल्फ किल्क अभियान अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता गतिविधि मदरसा मोहम्मदिया कान्हीवाड़ा के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम थाना प्रभारी निरीक्षक श्री ओमेश्वर ठाकरे द्वारा उपस्थित, गणमान्य जनों, बच्चों व अभिवाहकों को साइबर फ्रांड व मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर असुरक्षित किल्क से होने वाले नुकसान के संबंध में समझाया गया, साथ ही कैरियर गाइडेंस मोटिवेशन से जुड़ी जानकारी दी गई।

 पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी अभिनव पहल सेफ क्लिक अभियान के क्रम में माइल स्टोन स्कूल भोमा के वार्षिक उत्सव में थाना प्रभारी कान्हीवाड़ा ओमेश्वर ठाकरे द्वारा उपस्थित बच्चों व अभिवाहकों को साइबर सुरक्षा जागरूकता क्या करें, क्या ना करें सभी सावधानियां विस्तार से जानकारी दी गई बच्चों ने साइबर सुरक्षा और नशे के विरुद्ध नाट्य प्रस्तुति कर संदेश दिया।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी अभिनव पहल सेफ क्लिक अभियान के क्रम में वर्धमान पोद्दार इंटरनेशनल लर्न स्कूल सिवनी में थाना प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे द्वारा उपस्थित बच्चों व अभिवाहकों को साइबर सुरक्षा जागरूकता क्या करें क्या ना करें सभी सावधानियां विस्तार से जानकारी दी गई बच्चों ने साइबर सुरक्षा और नशे के विरुद्ध नाट्य प्रस्तुति कर संदेश दिया।