कटनी में 11 वर्षीय बालक का अपहरण कर हत्या की फिर दफनाया
पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर शुरू की जांच
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र की निवार पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम भनपुरा नंबर एक में एक 11 वर्षीय बालक का अपहरण के बाद अप्राकृतिक यौन संबंध बना नृशंस हत्या व शव दफनाने के मामले में पुलिस को संदेही से पूछताछ करने के बाद सफलता मिल चुकि है। और आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बताया की इस मामले में गांव के ही राहुल कोरी नामक युवक को गिरफ्तार की है। राहुल घटना के दिन विनीत को अकेला पाकर उसे अपने साथ सिमरार नदी के किनारे सूनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया था और यह बात गांव व विनीत के परिजनों को पता न चल जाए इसलिए उसने विनीत की हत्या करके उसके शव को सिमरार नदी के किनारे दफना दिया। ग्राम भनपुरा नंबर 1 निवासी रामनाथ यादव के 11 वर्षीय पुत्र विनीत यादव की 4 जनवरी की सुबह लापता होने के बाद सिमरार नदी के किनारे गड्ढे से लाश बरामद की गई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपहरण व हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के दिशा निर्देश तथा नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में माधवनगर थाना प्रभारी मनोज गुप्ता, निवार पुलिस चौकी प्रभारी गणेश विश्वकर्मा व उनकी टीम को इस अंधे हत्याकांड से पर्दा उठाने में सफलता मिल गई है। पुलिस अधीक्षक ने पूरी पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।