CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत सतना शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से शहर में एक दिन में 11 हजार पौधों का रोपण 11,000 लोगों  द्वारा किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से 28 जुलाई को प्रात: साढे 11 बजे टाउन हाल में नगर निगम द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया है। महापौर योगेश ताम्रकार द्वारा आयोजित इस बैठक में सतना नगर के समस्त प्रबुद्ध व आम नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।  महापौर योगेश ताम्रकार ने बताया कि आगामी सतना को हरा-भरा बनाने के उद्देश से 15 अगस्त को शहर में एक साथ 11 हजार लोगों द्वारा 11,000 पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों को लगाने के साथ-साथ इनके संवर्धन की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। प्रयास होगा कि अभियान के साथ लोगों का सीधा जुड़ाव हो। इसके लिए लोगों से स्वयं पौधे लगवाए जाएंगे और उनके संवर्धन की जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी। महापौर ने सभी से शहर को हरा-भरा बनाने के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की।