मोतिहारी में नाबालिग से गैंगरेप मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार
सीतामढ़ी से पकड़ाया, पूछताछ होने पर घटना का होगा खुलासा
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
मोतिहारी, मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग लड़की मामले में नगर पुलिस ने एक आरोपी को सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूछताछ की जा रही है।बता दें कि नगर थाना क्षेत्र से 16 जून की रात एक नाबालिग लकड़ी लापता हो जाती है। 19 जून को गायब हुई नाबालिग के पिता ने नगर थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी के गायब होने की जानकारी दी थी। इसके बार पुलिस एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। लेकिन नाबालिग का कहीं पता नहीं चला।इसके बाद मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मनरेगा पार्क के पास से 24 जून को एक सड़ी गली लाश पुलिस ने बरामद की। जब इस बात की जानकारी नाबालिग के परिजन को लगी, तो 29 जून को नाबालिग की मां मुफ्फसिल थाना पहुंची। जहां फोटो देख पहचान किया और शव को अपने बेटी का होने का दावा किया। इसके बाद पुलिस शव का डीएनए जांच कराने में जुटी है।परिजन ने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। लापता नाबालिग की मां ने बताया कि बेटी के साथ 4 लोग रंजन पासवान, मनीष पासवान, गुड्डू साह और अमर कुमार ने सामूहिक बलात्कार किया है। फिर बेटी की हत्या कर शव को झील में फेंक दिया था। उसी चार आरोपी में से एक गुड्डू साह को पुलिस सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुड्डू ने पुलिस के समक्ष पूरे घटना का खुलासा किया है।