Curated by - KRISHNA TIWARI | CITYCHIEFNEWS

शहडोल, जिले में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अब एक जुलाई को जिले के दौरे पर रहेंगे  पीएम के दौरे को लेकर शासन प्रशासन तैयारियो को अंतिम रूप देने में लगा है पीएम का मुख्य कार्यक्रम लालपुर ग्राम पंचायत के हवाई मैदान में होगा जहा पीएम एक विशाल जन सभा को संबोधित करेगे तत्पश्चात पूरे प्रदेश में आयुष्मान कार्ड का वितरण एवम सिकल सेल एनीमिया 2047 का  लांच करेगे पीएम लालपुर से पकरिया ग्राम जाएंगे जिसकी 6 किमी दूरी को देखते हुए सड़क के दोनो और बेरीकेट किया गया है पकरिया ग्राम में आम की छाव तले जनजातीय समुदाय से चर्चा लखपति दीदी एवम फुटबॉल खिलाड़ियों से बात के बाद भोजन का कार्यक्रम भी रखा गया है पीएम पूरे तीन घंटे शहडोल में बितायेगे अगर पकरिया ग्राम में कार्यक्रम के अनुसार वारिस होती है तो बगल में ही डोम पंडाल भी बनाया गया है सुरक्षा की बात की जाए तो लगभग चार हज़ार पुलिस कर्मी 15 आई पी एस स्तर के अधिकारी सुरक्षा की कमान संभाल रहे है पकरिया एवम लालपुर ग्राम एसपीजी ने अपने हैण्ड ओवर ले लिया है।