दमोह, दमोह में पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के 75 वे जन्मदिन को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। जिसमे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा जयंत मलैया के बिना दमोह अधूरा है। इशारों ही इशारों में मुख्यमंत्री जयंत मलैया के सक्रिय राजनीति में आने के संकेत दे गए हैं। उन्होंने कहा कोई ये न समझले की ये रिटायरमेंट का कार्यक्रम है। सीएम ने कहा  अपने समय में  शशि कपूर से कम नहीं दिखते थे जयंत मलैया।  ऐसा व्यक्तित्व जो सबके मन को जीत ले जयंत मलैया के अलावा कोई नहीं हो सकता। जब भी मुझे कोई महत्वपूर्ण व गंभीर काम किसी को देना होता था तो मेरे दिमाग में सिर्फ जयंत मलैया का नाम ही आता था।
 मैं मुख्यमंत्री बना तो प्रदेश के स्थानीय निकायों की स्थिति को सुधारने और विकास कार्यों के लिए मैंने उन्हें नगरीय प्रशासन मंत्री बनाया। जब प्रदेश में कोई भी उद्योगपति नहीं आना चाहता था तो उद्योगों के लिए विदेश जाने बातचीत करने के लिए मेरे दिमाग में एक ही नाम आया जयंत मलैया का तो मैंने उन्हें उद्योग मंत्री बनाया। प्रदेश की सिचाई की स्थिति काफी गंभीर थी तो सिंचाई व्यवस्था को सुधारने के लिए मैंने उन्हें जल संसाधन मंत्री बनाया और प्रदेश के खजाने की स्थिति को सुधारने के लिए मैंने उन्हें वित्त मंत्री की चाबी सौंप दी।  उनके कार्यकाल में मध्यप्रदेश कभी घाटे में नहीं रहा।
जयंत मलैया के सक्रिय राजनीति में आने की चर्चाओं के बीच इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं की आगामी विधानसभा चुनाव में उन्ही को टिकिट मिलेगी हालांकि इस सवाल का जवाब मुख्यमंत्री ने नही दिया।