Curated by – YOGESH MINA | CITYCHIEFNEWS

खंडवा, देश की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए स्वामी भरतदासाचार्य महाराज ब्रह्मकुंड वृन्दावन द्वारा पूरे देश में श्रीमद भागवत गीता कथाओं के माध्यम से 108 श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ करने का संकल्प लिया गया था। जो अब पूर्ण होने जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि स्वामी भरतदासाचार्य महाराज का नगरागमन रविवार को खंडवा में हुआ। अनिल मित्तल परिवार एवं श्रद्धालुओं द्वारा उनकी मंगल अगवानी कर स्वागत किया गया। महाराजश्री के सानिध्य में श्री अग्रसेन भवन में सोमवार सायं 4.30 से 5.00 बजे तक अभिनंदन समारोह एवं धर्म सन्देश का कार्यक्रम आयोजित होगा।

उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पूर्व खंडवा की कैलाश जिनिंग में भागवत कथा के साथ श्री महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया था। महाराजश्री द्वारा कड़े तप एवं परिश्रम से 107 श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन देश के हर प्रदेश में किया जा चुका है। नवम्बर 2023 में 108 वां यज्ञ वृंदावन में 108 कुंडी यज्ञ का विराट आयोजन एवं 108 वीं श्रीमद्भागवद गीता कथा का आयोजन किया जा जाएगा।