सिरवेल के हाईस्कूल परिसर मे एसडीएम ने ग्रामीणो की सुनी एक-एक समस्या
मौजूद अधिकारियों से शिर्घ समाधान करने के लिए किया निर्देशित
Curated by - AKHILESH GUPTA | CITYCHIEFNEWS
बाहुल्य क्षेत्र वन ग्राम सिरवेल के हाईस्कूल परिसर मे जिले के आला अधिकारी उपस्थित हुए। उन्होंने जनता की समस्या को सुनकर समाधान का शिर्घ आश्वासन दिया। ईस कार्यक्रम मे लगभग 22 ग्राम के दो हजार से अधिक ग्रामीण अपने अपने ग्रामो की समस्या लेकर उपस्थित हुए थे । ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं का विस्तार पुर्वक पक्ष रखा जिसमे क्षेत्र की प्रमुख समस्या विधुत ग्रिड. मोबाइल टावर. 50 किलोमीटर सड़क यह अधिकारियों के समक्ष ग्रामीणों ने रखी।
एसडीएम ओमनारायण सिंह ने ग्रामीणो की समस्याओं को विस्तार पुर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों से वन टु वन चर्चा की।अधिकारियों ने विधुत ग्रिड के निर्माण को लेकर 15 दिन मे निर्माण कार्य शुरू करने की बात कही।
मोबाइल टावर के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश कुमार जमरे ने बताया के कोई भी कंपनी सिरवेल आकर अगर अनुमति मांगती है तो उसे टावर लगाने के लिए शास्कीय तौर पर अनुमति दी जा सकती है। कार्यक्रम के समापन बाद एसडीएम को ग्रामीणों ने सिरवेल तिन्छामली मार्ग ले जाकर बड़े बड़े गढ्ढों वाली सड़क का निरक्षण करवाया। सड़क भी दिखाई गई। ग्रामीणो ने स्वास्थ्य विभाग के मामले एसडीएम को बताया के जननी सुरक्षा वाहन की व्वस्था करने एवं 30 बिस्तर वाला उपस्वास्थ्य केन्द्र निर्माण करवाने की भी बात कही।
ईसके अलावा आदिमजाति सेवा सहकारी समिति व बैंक खोलने की मांग की गई। बताया के क्षेत्र के लगभग 10 हजार किसानों को 50 किलोमीटर दुर पिपलझोपा व भगवानपुरा बैंक से रुपयों के अलावा खाद बिज के लिए आना जाना पड़ता है जो की क्षेत्र के किसानों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
हाईस्कूल को हाईसेकंडरी मे तबदील करने की मांग रखी।सभी मौजुद सबंधित विभाग के अधिकारियों को एसडीएम ने निर्देशीत किया के ग्रामीणो की समस्याओं को सुना व मौजूद अधिकारियों से शिर्घ समय सिमा मे निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।
साथ ही ग्रामीणो ने भरी सभा मे एक आवाज मे यह भी कहा के हमारी प्रमुख समस्या का समाधान नही होता है तो हम आगामी होने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव का बहिष्कार हम जरूर करेगें।
ईस कार्यक्रम मे जनपद अध्यक्ष महेन्द्र किराड़े सासंद प्रतिनिधि रुपेश मालवीय.प्रेमसिंह सिसोदिया.जिला पंचायत सदस्य बिलौरसिह सोलंकी.एसडीओपी संजु चौहान.भगवानपुरा तेहसिलदार मुकेश मचार.कार्यपालन यत्रीं श्रिकांत भास्कर.सहायक संचालक एबी गुप्ता.सुभाष डावर .वन समिति अध्यक्ष मिस्तराम किराड़े. बलीराम सिसोदिया. सहित तमाम ग्रामीण मौजुद थे। कार्यक्रम का संचालन पुर्व संरपच विकास सेनानी.ने किया।