सहकारी बैंकों में काम काज ठप्प किसानों को हो रही भारी परेशानी
अपनी मांगो को लेकर अड़े सहकारी बैंक के कर्मचारियो का आठवें दिन भी जारी रही हड़ताल
Curated by - ABHISHEK TIWARI | CITYCHIEFNEWS
पिछले एक हफ्ते से अपनी मांगो को लेकर सहकारी बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए आज हड़ताल का आठवां दिन है इस हड़ताल का असर पूरे जिले भर में दिखाई दिया वही जिला सहकारी बैंक के कर्मचारी संघ के बैनर तले मांग है की छठवें वेतनमान पर अवरुद्ध मंहगाई भत्ता वेतन वृद्धि की भुगतान सहित अन्य स्थानीय मांगो की पूर्ति किए जाने को लेकर सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं वही जिला कलैक्टर ने खरीदी व रवी की बुवाई को देखते हुए समितियों के काम काज को अति आवश्यक घोषित किया गया है साथ ही हड़ताली कर्मचारियो के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था के आदेश भी दिए गए हैं वही कर्मचारियो पर इन सब निर्देशों का असर फिलहाल नही दिखाई दे रहा है वही सहकारी बैंक कर्मचारियो के साथ अब सेल्समैन संघ भी उनके समर्थन में उतरता दिखाई दे रहा है जिसका असर पूरे जिले मे पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है सहकारी बैंकों में ताला लटकने की दशा पर किसान अपनें पैसे नही निकाल पा रहा है वही इस समय बुवाई का समय भी चल रहा है कर्मचारियो की हड़ताल की वजह से किसानों को खाद भी नही मिल पा रहा है जिससे जिले के किसानों को एक और समस्या खड़ी हो गई है वही अब किसानों को खाद बजार में महगो दामों पर लेनी पड़ रही है तथा सरकार इस मामले को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रही है फिलहाल कर्मचारी संघ अभी हड़ताल से वापस लौट कर अपनें कार्य में आते नही दिखाई दे रहे हैं अब देखना यह है कि आखिर प्रदेश की सरकार सहकारी बैंक के कर्मचारियो की मांगो को कब पूरा करती है जो जिले मे आम जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड