Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, शाजापुर जिले के अग्रणी पं. बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय स्तरीय का सेमीनार आयोजित किया जा रहा है।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसके तिवारी ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के अकादमिक उत्कृष्टता के तहत रसायन शास्त्र विभाग द्वारा ‘‘पर्यावरण नियोजन: संभावनाएं एवं चुनौतियां’’ विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन दिनांक 18.12.2022 रविवार प्रातः 09 बजे से बीकेएसएन कॉलेज शाजापुर में किया जा रहा है। जिसमें की-नोट स्पीकर डॉ. राउत श्रीमंत दशरथ, प्राध्यापक, प्रतिभा निकेतन कॉलेज, नांदेड़ (महाराष्ट्र) रहेंगे। साथ ही इमीनेंट स्पीकर डॉ. हरीश व्यास, विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र, शासकीय कालीदास महाविद्यालय, उज्जैन एवं डॉ. बीएस विभूति, प्रभारी प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय मोहन बड़ोदिया शिरकत करेंगे। उक्त स्पीकर पर्यावरण नियोजन पर अपने विचार व्यक्त करेंगे, जिसमें मध्यप्रदेश के विभिन्न कॉलेजों के प्राध्यापकगण भी सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री विपुल कसेरा रहेंगे।
इनका कहना है...

अग्रणी महाविद्यालय के इतिहास में पहली बार रसायन विभाग द्वारा अकादमिक उत्कृष्टता के तहत राष्ट्रीय सेमीनार आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पर्यावरण नियोजन पर प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकगण सहभागिता कर पर्यावरण नियोजन पर विचार व्यक्त करेंगे। - डॉ. अरुण कुमार बोड़ाने, विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र एवं सेमीनार संयोजक, बीकेएसएन कॉलेज, शाजापुर।