Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, जिला परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। गत दिनों जहां स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गई थी। वहीं शुक्रवार को आरटीओ द्वारा 72 वाहनों की जांच की गई।

जिला परिवहन अधिकारी एपी श्रीवास्तव एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अकोदिया, पोलायकलां, अरनियाकलॉ, अ. बड़ोदिया व  सलसलाई में वाहनों की सघन चौकिंग की गई। जिला परिवहन अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि चौकिंग के दौरान 72 वाहनों कोक जांचा गया। इनमें 11 वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा चालानी कार्यवाही की गई, जिसका जुर्माना 65 हजार रूपये जमा कराया गया। वहीं यातायात पुलिस द्वारा भी 13 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई, जिसका जुर्माना 4 हजार 250 रूपये जमा कराया गया। वहीें 2 वाहनों को जब्त किया जाकर थाना सलसलाई एवं थाना अकोदिया की अभिरक्षा में रखा गया। आरटीओ श्रीवास्तव ने समस्त वाहन मालिको को निर्देशित किया है कि वे अपने वाहनों के सम्पूर्ण वैध दस्तावेज पूर्ण होने पर ही वाहन का संचालन करें एवं चालानी कार्यवाही से बचे। कार्यवाही आगामी दिनों में निरन्तर जारी रहेगी।